![]()
पीलीभीत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की पीलीभीत शाखा ने सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी बनाई है। शुक्रवार रात 9:00 बजे हुए इस गठन में डॉ. पी.एन. सक्सेना अध्यक्ष और डॉ. राकेश सिंह सचिव चुने गए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के संयोजक डॉ. प्रमोद अग्रवाल की देखरेख में पूरी हुई। नई कार्यकारिणी में डॉ. एस.के. अग्रवाल संरक्षक, डॉ. भारत सेठी निवर्तमान अध्यक्ष (आई.पी.पी.) और डॉ. एस.के. मित्रा प्रेसिडेंट इलेक्ट हैं। डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. शैलेन्द्र गंगवार, डॉ. रश्मि सेठी उपाध्यक्ष; डॉ. उपेन्द्र नाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष; डॉ. भरत कंचन और डॉ. शान्तनु सिंह संयुक्त सचिव बने हैं। केंद्रीय परिषद सदस्य डॉ. प्रमोद अग्रवाल, डॉ. नितिन मलिक हैं। राज्य परिषद सदस्य डॉ. महेश चन्द्र, डॉ. जे.एन. मिश्रा, डॉ. दीपक अग्रवाल हैं। सांस्कृतिक समिति में डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. रश्मि सेठी, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. पूनम गंगवार, डॉ. रुचिता बोरा शामिल हैं। स्पोर्ट्स कमेटी में डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. जे.डी. गंगवार, डॉ. अनुराग प्रकाश, डॉ. प्रियंका सचान, डॉ. आशीष अनुरागी हैं। साइंटिफिक कमेटी में डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. अजितेश वार्ष्णेय, डॉ. अमित सचान, डॉ. नमन साहनी हैं। डॉ. तरुण सेठी, डॉ. पीयूष अग्रवाल और डॉ. शैलेन्द्र गंगवार एथिकल एवं लीगल एडवाइजर बनाए गए हैं।
Source link
पीलीभीत IMA को डॉ. पी.एन. सक्सेना अध्यक्ष, डॉ. राकेश सिंह:सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, डॉ. प्रमोद अग्रवाल की देखरेख में चुनाव