![]()
बलिया में सिकंदरपुर के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ‘स्वच्छ भारत मिशन’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन से जुड़े संदेशों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना विद्यालय का महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने महात्मा गांधी के स्वच्छता और अहिंसा के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Source link
गांधी-शास्त्री जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता:सिकंदरपुर में विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरू