![]()
जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में किशोर शिवम पाण्डेय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहन सिंह और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसी क्रम में लखनऊ के एक क्षेत्र में भी छापेमारी की गई, जहां आरोपियों के वाहन के पलटने की चर्चा सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उधुई पूरे विंध्या गांव निवासी नीलम पाण्डेय ने तीन दिन पहले कुमारगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र शिवम पाण्डेय घर लौट रहा था। रास्ते में उधुई मोड़ के पास खंडासा थाना क्षेत्र के अंजरौली गांव निवासी रोहन सिंह और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने शिवम का गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन से भागने लगे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश में विशेष अभियान शुरू किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के लखनऊ में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर आरोपी वाहन से भागने लगे और इसी दौरान उनका वाहन खाई में पलट गया। बावजूद इसके आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि उन्होंने लखनऊ में हुई कार्रवाई और वाहन पलटने की घटना की पुष्टि नहीं की। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए पीड़ित शिवम पाण्डेय के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मियों की चौबीस घंटे तैनाती की गई है, ताकि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
Source link
जानलेवा हमले के आरोपी रोहन सिंह की तलाश तेज:लखनऊ में दबिश के दौरान पुलिस का वाहन पलटा