जलभराव से परेशान महिला पानी की टंकी पर चढ़ी:मथुरा के नरहौली में किया विरोध, बोली- समस्या के हल तक नीचे नहीं उतरूंगी


मथुरा में बुधवार दोपहर जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर हंगामा हो गया। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की पदाधिकारी मीना ठाकुर विरोध जताने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। मीना ठाकुर का आरोप है कि मोहन नगर, नरहौली और भरतपुर रोड इलाके में लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। बारिश होने के बाद हालात और खराब हो जाते हैं। सड़कों पर पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। घटना थाना हाईवे क्षेत्र के नरहौली गांव में दोपहर करीब 3 बजे हुई। बारिश के बाद और बिगड़ जाते हैं हालात उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों की ओर से सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। लिखित आश्वासन की मांग टंकी पर चढ़ने के बाद मीना ठाकुर ने कहा कि जब तक जलभराव और गंदगी की समस्या के स्थायी समाधान का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम लगातार उन्हें समझाती रही और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए कहा। महिला के टंकी पर चढ़ने की जानकारी फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इससे काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *