यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41,424 अभ्यर्थिय चयनित:25.32 लाख आवेदन आए थे, 8,290 महिला अभ्यर्थी भी चयनित


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। प्रदेश के 75 जिलों में 41,424 पदों के लिए 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। भर्ती के लिए 25 लाख 32 हजार 196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अप्रैल में हुई थी लिखित परीक्षा होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई थी। परीक्षा प्रदेश के 74 जिलों में 6 पालियों में कराई गई थी। लिखित परीक्षा के बाद 1 लाख 7 हजार 221 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त के बीच पूरी हुई। 8,290 महिलाओं का भी चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की गई। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 से 26 सितंबर के बीच कराई गई। इसमें 8,290 महिला अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल की है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मिलेगा स्कोरकार्ड भर्ती बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के कुल प्राप्तांक यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर स्कोर देख सकेंगे। मेडिकल और सत्यापन के बाद होगी नियुक्ति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से कराए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण, शैक्षिक एवं आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों की जांच और चरित्र सत्यापन के अधीन होगी। चयनित अभ्यर्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *