ओमान के पास जहाज पर हमले में युवक की मौत:12 दिन बाद रविवार को गांव पहुंचेगा शव, परिवार को इंतजार था


सूरज यादव का शव 12 दिन बाद रविवार को देवरिया के करमाजीतपुर गांव पहुंचेगा। ओमान के पास एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में उनकी मौत हो गई थी। परिजनों को दूतावास से शनिवार शाम 5 बजे यह जानकारी मिली है। सूरज 19 अगस्त को मुंबई की एक कंपनी के जरिए ओमान गए थे। वह वाणिज्यिक पोत MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर काम कर रहे थे। 23 सितंबर को पोत ओमान के पूर्वी तट से भारत लौट रहा था, तभी होर्मुज के पास उस पर हमला हुआ। घटना के बाद से परिवार सूरज के शव का इंतजार कर रहा था। सूरज अपने भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार ने बताया कि शव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *