जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत:6 से ज्यादा 90 प्रतिशत झुलसे, SMS में करवाया भर्ती


जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। अग्निकांड में तीन लोगों की मौत की सूचना है, हालांकि पुष्टि होना बाकी है। हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए। घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश लोग 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि लगातार घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे के बाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *