महाराष्ट्र TET पेपर लीक- मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार:आगरा प्रिंटिंग प्रेस से उड़ाया था प्रश्नपत्र, पटना के फ्लैट में की थी प्लानिंग


महाराष्ट्र TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पेपर लीक के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को भिवंडी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुणे एयरपोर्ट लाया गया है, जहां से उसे भिवंडी ले जाया जाएगा। इससे पहले महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने बिहार STF की मदद से मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता को पटना के अगमकुआं (गांधी नगर) स्थित किराए के फ्लैट से गिरफ्तार किया था। सुमन को ठाणे पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले गई थी। इस अंतरराज्यीय रैकेट में अब तक बिजेंद्र के साथ 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले 27 जून को ठाणे के भिवंडी से पटना के राजीव शाह, आकाश कुमार और हरियाणा के धीरज सिंह को दबोचा गया था। 6 महीने से पेपर लीक की रच रहे थे साजिश सूत्रों के मुताबिक, मास्टरमाइंड बिजेंद्र पिछले 6 महीने से इस पेपर लीक की साजिश रच रहा था। इसके लिए पटना के पश्चिमी बोरिंग कैनाल रोड स्थित आरोपी राजीव शाह के अपार्टमेंट में माफियाओं की कई दौर की गोपनीय बैठकें हुई थीं। जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि बिजेंद्र ने इस बार महाराष्ट्र TET का प्रश्नपत्र सीधे आगरा के प्रिंटिंग प्रेस से उड़वाया था। प्रश्नपत्र के चारों सेट उसे यूपी के सोनू और अनूप ने सौंपे थे, जो उसी प्रिंटिंग प्रेस के स्टाफ बताए जाते हैं। अब पुलिस उसके खास सहयोगी सोनीपत के कपिल दहिया की तलाश में है। ब्यूटी स्टूडियो में लाखों निवेश, 1 जुलाई को आना था पति को पुलिस के मुताबिक, सुमन को बिजेंद्र के काले कारनामों की पूरी जानकारी थी और वह गिरोह को वित्तीय मदद भी पहुंचाती थी। पुलिस को शक है कि बिजेंद्र के करोड़ों के अवैध ट्रांजेक्शन की राजदार सुमन ही है। बिजेंद्र ने पेपर लीक की कमाई से दिल्ली में फ्लैट और पटना में आलीशान मकान खरीदा है। वहीं, भूतनाथ रोड में सुमन के वीवीआईपी ब्यूटी स्टूडियो में भी लाखों रुपये इन्वेस्ट किए गए हैं। जिस कार से मुंबई पहुंचे, उस पर पटना की बाइक का नंबर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 सेट प्रश्नपत्रों के अलावा 25.50 लाख रुपए के कई चेक और एक मारुति अर्टिगा कार जब्त की है। जांच में पता चला कि आरोपी इसी कार से दिल्ली से आगरा (पेपर लेने) गए और फिर वहीं से मुंबई पहुंचे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि कार पर जो नंबर प्लेट लगी है, वह पटना की एक हंटर बाइक की है। मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस से इस बाइक की डिटेल मांगी है। भिवंडी के होटल में छापेमारी के वक्त हरियाणा का कपिल दहिया बाहर था। पुलिसिया कार्रवाई की भनक लगते ही वह वहीं से भाग निकला और मुंबई से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली फरार हो गया। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी है। 25 साल से इस गोरखधंधे में है बिजेंद्र बिजेंद्र गुप्ता 25 साल से अंतरराज्यीय परीक्षा माफिया के तौर पर सक्रिय है। इस पेपर को बेचने के लिए उसने 1.50 करोड़ की डील की थी। साल 2023 के ओडिशा JEE पेपर लीक में भी यह मुख्य आरोपी था, जिसमें इसका साला 2025 में समस्तीपुर से पकड़ा गया। इसके खिलाफ बिहार, यूपी, एमपी और ओडिशा में केस दर्ज हैं। पटना पुलिस की फाइलों में भी वह 4 साल से फरार है। राजीव लड़ चुका है विधानसभा चुनाव भोजपुर का रहने वाला राजीव पहले बैंकों में और फिर पटना आकर जमीन की दलाली करने लगा। इसी दौरान वह बिजेंद्र के संपर्क में आया। बोरिंग रोड में उसके दो फ्लैट हैं। वह साल 2010 में भोजपुर के संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। जांच में सामने आया है कि सुमन लगातार फरार पति बिजेंद्र के संपर्क में थी। 27 जून को महाराष्ट्र में गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद सुमन ने ही बिजेंद्र को फोन कर अलर्ट किया था और कहा था-अभी पटना मत आना। पत्नी ने कहा था…अभी पटना मत आना मूल रूप से समस्तीपुर (विद्यापतिनगर के शेरपुर) के रहने वाले बिजेंद्र का परिवार गांधी नगर में रहता है। 1 जुलाई को छोटी बेटी का जन्मदिन था। बिजेंद्र ने पटना आने का वादा किया था और फ्लैट के बाहर टेंट लग चुका था। मंगलवार सुबह जब हलवाई पहुंचे तो फ्लैट में ताला बंद देख केटरर ने टेंट-शामियाना उखाड़ लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *