जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारडाला:उन्नाव में खेत बेचकर पैसा मांग रहा था, न मिलने पर उठाया कदम; पुलिस जांच शुरू


उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के जमीन के विवाद में बड़े भाई ने बीमार भाई को मारा-पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। मां ने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, माखी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरांय थोक निवासी पंकज दुबे (37)पुत्र स्व रामभरोसे छह माह से बीमार चल रहा था। जिससे घर पर ही रहता था। शनिवार को रात एक बजे बड़े भाई क्रष्णगोपाल(बडक्के) ने मारपीट की जिससे रविवार को दोपहर दो बजे उसकी मौत हो गई। मां बोली- खेत बेचकर पैसा मांग रहा था मां विजयलक्ष्मी ने बताया कि पति की मौत के बाद चार बेटे कृष्णगोपाल, पंकज मृतक, रामजी, पवन सहित पांच लोगों के नाम आठ बिसुआ खेत हो गई है। बड़ा बेटा खेत बेच कर पैसे की मांग कर रहा था। शनिवार की रात करीब एक बजे इसी बात को लेकर गुस्साए बेटे ने बीमार पंकज के ऊपर पानी डालकर मारा-पीटा बचाने आई मां को भी मारा। रविवार को उसकी मौत हो गई है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर माखी थाना पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बीमार रहता था रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *