![]()
फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के शिवराम मुकुट गांव में छुट्टी पर घर आए एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार देर शाम वह गांव स्थित अपने प्लॉट पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें इलाज के लिए कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 20 जुलाई को छुट्टी पर घर आए थे मृतक की पहचान 38 वर्षीय कुलदीप वर्मा के रूप में हुई है। उनके भाई अमरदीप वर्मा ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि कुलदीप की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से वह अपनी ससुराल शिवराम मुकुट गांव में ही रह रहे थे। वह 20 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आए थे।
प्लॉट पर बेहोशी की हालत में मिले परिजनों के अनुसार, कुलदीप सोमवार शाम गांव में स्थित अपने प्लॉट पर गए थे। वह शराब का सेवन करते थे। देर शाम सूचना मिली कि वह प्लॉट पर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। इसके बाद उन्हें तत्काल कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। कुलदीप अपने पीछे पत्नी स्वीटी वर्मा, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस बोली- जांच जारी है सिवारा चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Source link
छुट्टी पर आए सैनिक की मौत:प्लॉट पर बेहोश मिले, हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया