चोरी के शक में युवक की चप्पल से पिटाई, VIDEO:जमीन पर बैठाकर थप्पड़ और लातें मारीं, SO बोले- जांच कर कार्रवाई करेंगे


हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में चोरी के शक में युवक की पिटाई कर दी गई। उसे जमीन पर बैठाकर पीटा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग युवक को चप्पलों और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो रविवार शाम 7:16 बजे सामने आया। पुलिस के मुताबिक यह घटना करीब एक महीने पुराना है। मामले की जांच की जा रही है। बघौली बाजार मोहल्ले में एक परचून की दुकान में करीब एक महीने पहले सुबह एक युवक चोरी की नीयत से घुसा था। दुकान संचालक ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने कानून हाथ में लिया मौके पर जुटी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने युवक को चप्पलों, लातों और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई बघौली थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने करीब 14 दिन पहले ही थाने का कार्यभार संभाला है। जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो लगभग एक महीने पुराना है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *