![]()
प्रयागराज में कभी माफिया अतीक अहमद के गढ़ रहे बमरौली गांव में फायरिंग-बमबाजी की वारदात में 21 दिन बाद भी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अतीक के शूटर आबिद के रिश्तेदार ये आरोपी थारसवार प्रॉपर्टी डीलर पर बम-गोलियों से हमले के मामले में नामजद हैं। आरोपी शोएब और अबू तलहा के अलावा दानिश, शमशुलऐन फरार चल रहे हैं। इससे पीड़ित दहशत में है और उसने खुद की जान को खतरा भी जताया है। इस मामले में अब तक तीन आरोपी जेल भेजे जा सके हैं। इनमें 7 जुलाई को सलीम गिरफ्तार किया गया था, जबकि 8 जुलाई को एहतेशाम और अबू उजैफा को गिरफ्तार किया गया था। तीनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके ऊपर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। दानिश माफिया अतीक अहमद के शूटर आबिद प्रधान का दामाद और उसका पिता शमशुलऐन समधी है। शमशुलऐन पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अबू तलहा की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी भी दी गई है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। पांच महीने में तीन मुकदमे आरोपियों में ज्यादातर एक ही परिवार के हैं। इन पर पांच महीने के भीतर ही तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 26 फरवरी को इनके खिलाफ बमरौली में दो सगे भाइयों पर नमाज पढ़कर लौटने के दौरान हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। 30 मई को उनके खिलाफ पूरामुफ्ती के ही झपिया गांव में एक युवक को रास्ते में रोककर हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। पांच जुलाई को हुई थी घटना यह वारदात पांच जुलाई को शाम करीब 6:30 बजे हुई थी। इसमें सात नामजद समेत कुल नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वारदात के दौरान बमरौली गांव बमबाजी और फायरिंग से थर्रा उठा था। यहां सलीम नाम के युवक ने थार गाड़ी पर निशाना बनाकर पहले दो बम फोड़े। फिर गोलियां भी चलाईं। घटना में थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी वारदात वहां पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज भी वायरल हुआ। गिरफ्तारी के बाद सलीम ने पूछताछ में यह बताया कि मौके पर उसने तमंचे से गोलियां चलाई थीं। जबकि पुलिस को दी शिकायत में वादी मसरूर ने बताया है कि हमलावरों ने तमंचे के साथ राइफल से भी गोलियां दागीं। साथ ही बम भी चलाए।
जान से मारने की नीयत से फायर किया पीड़ित मशरूर ने पुुलिस को बताया था, मैं अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती का रहने वाला हूं। 5 जुलाई की शाम 6:30 PM बजे बमरौली में अपने अमरूद के बाग में गया था। मेरे दो भाई सोनू व मशूद भी साथ में थे। तभी वहां घात लगाकर बैठे सलीम, अबु उजैफा, अबु तलहा व दानिश, शमशुलऐन, शोऐब, एहतेशाम और दो अज्ञात लोग बैठे थे। इन्होंने मुझे जान से मारने की नियत से राइफल से फायर किया। हमलावरों में से तीन कट्टा लिए हुए थे। मैं अपनी जान बचाकर गाड़ी की तरफ भागा। इसके बाद जैसे ही मेरा भाई सोनू गाड़ी में बैठा तभी पूरब की तरफ सलीम, उजैफा व अबुतलहा बम व गोली चलाने लगे। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि चार नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। एक आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत के लिए अर्जी भी डाली गई है। अन्य की तलाश की जा रही है।
Source link
फायरिंग-बमबाजी के मुल्जिम 21 दिन बाद भी फरार:माफिया अतीक के शूटर के रिश्तेदार, काली थार घेरकर चलाए थे बम-गोलियां