चित्रकूट में बिना वैध दस्तावेज गिट्टी ढोते 3 ट्रक पकड़े:अवैध खनिज परिवहन पर एसडीएम ने गिट्टी से लदे ट्रकों के खिलाफ की कार्रवाई


चित्रकूट में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को सदर एसडीएम अजय कुमार यादव ने जांच के दौरान गिट्टी से लदे तीन ट्रकों को आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया। चित्रकूट में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन पर प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सदर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अजय कुमार यादव ने जांच अभियान के दौरान गिट्टी से लदे तीन ट्रकों को बिना वैध परिवहन प्रपत्रों के पकड़ा। कार्रवाई के बाद अवैध खनिज परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीएम अजय कुमार यादव क्षेत्र में भ्रमण के दौरान वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी बीच गिट्टी से लदे तीन ट्रकों को रोककर उनके चालकों से खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, अनुमति पत्र और अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया। हालांकि, चालक आवश्यक प्रपत्र नहीं दिखा सके। दस्तावेजों के अभाव में एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रकों को जब्त कर लिया। इसके बाद वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन चौकी की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। एसडीएम अजय कुमार यादव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या वाहन के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *