चावल में रंग मिलाकर तैयार कर रहे थे हल्दी:पनकी में खाद्य विभाग ने मारा छापा, लाखों का माल जब्त, लाइसेंस निलंबित होगा


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पनकी में मिलावटी मसालों के कारोबार का खुलासा किया है। इस्पात नगर स्थित एक मसाला निर्माण इकाई पर छापेमारी के दौरान टीम को चावल के टुकड़ों में रंग मिलाकर हल्दी पाउडर तैयार किया जाता मिला। मौके से छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि 5.86 लाख रुपये से अधिक कीमत का स्टॉक जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। टीम को नहीं मिली साबुत हल्दी सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय वर्मा, उमाशंकर सिंह और रजनीश राय की टीम ने पीतांबरा इंटरप्राइजेज में निरीक्षण किया। जांच के दौरान हल्दी पाउडर का उत्पादन होता मिला, लेकिन परिसर में कहीं भी साबुत हल्दी नहीं मिली। इसके बजाय बड़ी मात्रा में चावल के टुकड़े, रंग और अन्य कच्चा माल मौजूद था। अधिकारियों को आशंका है कि इन्हीं की मदद से हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। छह नमूने जांच के लिए भेजे टीम ने मौके से हल्दी पाउडर, हल्दी में इस्तेमाल होने वाला लिक्विड कलर, चावल के टुकड़े, मिर्च पाउडर, मिर्च में मिलाया जाने वाला रंग और धनिया पाउडर समेत कुल छह नमूने लिए हैं। इन्हें खाद्य विश्लेषक के पास भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मसाले खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं या उनमें मिलावट की गई है। लाखों का माल किया जब्त कार्रवाई के दौरान विभाग ने 77 बैग चावल के टुकड़े, 42 बैग हल्दी पाउडर, 30-30 किलोग्राम धनिया और मिर्च पाउडर तथा 20 किलोग्राम हल्दी अपमिश्रक जब्त किया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 5,86,200 रुपये आंका गया है। रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी है। यदि प्रयोगशाला जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *