![]()
लखीमपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर गुरु गोविंद सिंह चौक से विकास भवन तक सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया। अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने अपना सामान खुद ही सड़क से हटाना शुरू कर दिया। नगर पालिका ने नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सड़क तक फैला सामान हटवाया अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान हटवाया। कुछ दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा, जिस पर टीम ने उन्हें सीमित समय की राहत दी। दो दिन का समय, फिर होगी कार्रवाई नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर समरा सईद ने दुकानदारों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी दुकानें सड़क किनारे लगे होर्डिंग के एंगल की सीमा के भीतर ही संचालित की जाएं। समय सीमा के बाद सड़क पर सामान मिलने पर जुर्माना लगाने के साथ सामान भी जब्त किया जाएगा। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंची टीम अभियान में जेई समरा सईद, सर्वेयर अमित सोनी, राजस्व निरीक्षक फैज, सफाई निरीक्षक विशाल शुक्ला और अभय सक्सेना समेत नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के लिए जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने तथा निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकानें संचालित करने की अपील की।
Source link
नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण:गुरु गोविंद सिंह चौक से विकास भवन तक चला बुलडोजर, दो दिन की मोहलत