चलान करने पर घंटाघर में पुलिस फोर्स पर हमला:टेंपो ड्राइवर ने पुलिस बूथ पर किया पथराव, पुलिसवालों को धमकाया, 3 अरेस्ट


घंटाघर में एक बार फिर पुलिस फोर्स पर हमला करने की कोशिश की गई। चालान से नाराज टेंपो चालक ने अपने गुर्गे के साथ मिलकर पुलिस बूथ पर पथराव कर इलाके में दहशत फैला दी। इतना ही नहीं दबंगों ने दरोगा समेत अन्य पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डंडा लेकर पुलिसकर्मियों के खदेड़ने पर आरोपी भाग निकले। पीड़िता दरोगा ने हरबंश मोहाल थाने में टेंपो चालक श्याम पांडेय उर्फ अतुल व राहुल कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरोगा ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल की रात करीब 3 बजे घंटाघर चौराहे पर मय फोर्स ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे एक टेंपों का लापरवाही से वाहन चलाने पर चालान किया। उस समय बर्रा गुजैनी निवासी चालक श्याम पाण्डेय उर्फ अतुल व उसका साथी राहुल कुशवाह चले गए। फिर 20 मिनट बाद वापस दोनों आए पुलिस बूथ पर पथराव कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *