![]()
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद की सीमा में शुक्रवार देर रात एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। डबल डेकर प्राइवेट बस सीतापुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मूंढापांडे में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुआ। दिल्ली की तरफ जा रही डबल डेकर बस रात्रि करीब 11 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए यात्रियों को तुरंत मूंढापांडे पीएचसी भेजा गया। जहां से उन्हें मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकाला। देखिए हादसे की तस्वीरें
Source link
मुरादाबाद में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर डबल डेकर बस पलटी:सीतापुर से दिल्ली जा रही बस में सवार थे 100 अधिक यात्री; बस पलटते ही मची चीख-पुकार