![]()
हाथरस में सिकन्दराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एटा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक नोएडा से बाइक से अपने घर औरैया जा रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक नोएडा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र विनोद सिंह के रूप में हुई है। वह औरैया जिले के बेला गांव के रहने वाले थे। श्याम सिंह नोएडा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार सुबह वह बाइक से अकेले अपने घर के लिए निकले थे। टोली गांव के पास हुआ हादसा हादसा सिकन्दराराऊ से एटा की तरफ करीब 9 किलोमीटर दूर टोली गांव के पास हुआ। सुबह करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि श्याम सिंह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर में कई अंदरूनी चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलने पर सिकन्दराराऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी जुटाई। गंभीर हालत में श्याम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर श्याम सिंह के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। श्याम सिंह अविवाहित थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
Source link
हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:नोएडा से औरैया जा रहे थे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा