![]()
झांसी में बुधवार को हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान एक महिला यात्री ने महिला टीटीई के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव किया और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरोपी महिला को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर रेलवे के टिकट जांच स्टाफ में आक्रोश व्याप्त है। टिकट मांगने पर भड़की महिला यात्री जानकारी के अनुसार, मंगला एक्सप्रेस के एस-2 कोच में झांसी निवासी टीटीई अंजली प्रजापति ड्यूटी पर थीं। ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से चलने के बाद उन्होंने वहां से सवार हुई एक महिला यात्री से टिकट दिखाने को कहा। महिला ने बताया कि उसके पास टिकट नहीं है। इस पर टीटीई ने उसे जनरल कोच में जाने या नियमानुसार टिकट बनवाने की बात कही। भुगतान को लेकर हुई कहासुनी बताया गया कि महिला यात्री ने टिकट बनवाने की सहमति जताई और मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करने लगी। इसी दौरान टीटीई ने उससे पूछा कि वह टिकट का भुगतान नकद करेगी या ऑनलाइन। आरोप है कि इस बात पर महिला यात्री नाराज हो गई और उसने टीटीई के साथ अभद्रता शुरू कर दी। बाल पकड़कर की मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला यात्री ने सीट पर बैठी टीटीई अंजली प्रजापति के बाल पकड़ लिए और उनके साथ मारपीट की। कोच में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। झांसी स्टेशन पर पुलिस के हवाले घटना की सूचना तत्काल झांसी के टिकट जांच स्टाफ को दी गई। इसके बाद मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी अपने स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी के साथ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही महिला आरक्षियों ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज जीआरपी ने टीटीई अंजली प्रजापति का मेडिकल परीक्षण कराया और उनकी लिखित तहरीर के आधार पर छतरपुर निवासी प्रियंका सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
चलती ट्रेन में महिला TTE को पीटा, मुकदमा दर्ज:झांसी जीआरपी ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया, टिकिट चेकिंग स्टाफ ने की कार्रवाई की मांग