चंदौली में 5 शराब तस्कर गिरफ्तार:लोको कॉलोनी के पास से आरोपी खेप को ट्रेन से बिहार ले जाने की फिराक में थे


चंदौली के अलीनगर थाने की पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। लोको कॉलोनी के पास जांच के दौरान इनके पास से 31.65 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी इस खेप को ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाने की फिराक में थे। पुलिस और आरपीएफ की यह संयुक्त टीम ट्रेन के माध्यम से होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए बनाई गई है। रविवार देर रात टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेलवे कॉलोनी के लोको खेल मैदान के पास मौजूद हैं। सक्रियता दिखाते हुए टीम ने मौके से पांच लोगों को दबोच लिया। 31.65 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार राज्य के मुंगेर जिले के नीरज कुमार सिंह, औरंगाबाद के गुड्डू कुमार, बेगूसराय के सत्यम कुमार, पटना के आनंद कुमार और औरंगाबाद के महेश कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से कुल 31.65 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आसपास के ठेकों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदते थे। इसे इकट्ठा कर बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर ट्रेन के जरिए ऊंचे दामों पर बेचते थे। पकड़े जाने के समय भी वे ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। इस कार्रवाई में अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह, अनिल पासवान, आरपीएफ के दरोगा दीपेंद्र राणावत, पीरोलाल पासवान, आनंद कुमार और छोटेलाल यादव शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *