![]()
ललितपुर जिले में हाईवे किनारे गोविंद सागर बांध के पास रविवार दोपहर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। शव संदिग्ध हालत में था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग पिछले दो दिन से इस इलाके में घूम रहा था। कोतवाली सदर क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले के पास गोविंद सागर बांध के पास दोपहर करीब 12 बजे 65 साल के अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त की जा रही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग दो दिन से यहीं घूम रहा था। उसकी मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Source link
ललितपुर में हाईवे किनारे मिला बुजुर्ग का शव:पुलिस ने कब्जे में लिया, शिनाख्त के प्रयास शुरू; लोग बोले- दो दिन से घूम रहा था