![]()
चंदौली के चहानिया क्षेत्र स्थित कांवर के महड़ौरी देवी मंदिर में सोमवार को भारी संख्या में दर्शनार्थी उमड़े। गंगा नदी के तट पर स्थित इस मंदिर में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। यह मंदिर अपनी प्राचीनता और मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु मां महालक्ष्मी के दर्शन करते हैं। सोमवार को विशेष रूप से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे, जिससे परिसर में भीड़ लगी रही। मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि यदि कोई भक्त वैष्णो देवी के दर्शन नहीं कर पाता और महालक्ष्मी महड़ौरी देवी के दर्शन करता है, तो उसे उतना ही पुण्य मिलता है जितना वैष्णो देवी के दर्शन से प्राप्त होता है। यह भी माना जाता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से दर्शन करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार, जिले सहित आसपास के जिलों और बिहार प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। यह अति प्राचीन मंदिर स्वामी श्री दंडी महाराज द्वारा बनवाया गया था।
Source link
चंदौली के महड़ौरी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़:गंगा तट पर स्थित प्राचीन मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु