![]()
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के फाउंड्री नगर क्षेत्र के गणेश नगर में शनिवार को एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखे दो रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने बताया कि गणेश नगर निवासी देवेंद्र कुमार के मकान में शनिवार को अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। आग की लपटें उठती देख स्वजन तुरंत घर से बाहर निकल आए और किसी तरह अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर दो सिलेंडर रखे थे। इनमें आग लग गई। एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे अफरा तफरी मच गई। मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
Source link
घर में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर:फाउंड्रीनगर में सुबह हुई घटना, दमकल ने बुझाई आग