नोएडा में स्ट्रीट लाइट की शिकायत अब घर बैठे:24 घंटे में समाधान का दावा, "नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट" ऐप किया लांच


नोएडा के शहर और गांवों में स्ट्रीट लाइट खराब होने या बंद रहने की शिकायत अब लोग घर बैठे दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से ‘नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट’ मोबाइल एप की सुविधा शुरू की गई है। एप पर शिकायत, 24 घंटे में निस्तारण का दावा
मोबाइल एप के जरिए नागरिक स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या दर्ज कर सकते हैं। शिकायत मिलने के 24 घंटे के अंदर उसका निवारण कर नागरिक को जवाब देने की व्यवस्था की गई है। अगर तय समय में शिकायत का जवाब नहीं दिया जाता है तो संबंधित मामले में सक्षम अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इससे शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह बनाने का प्रयास किया गया है। एप के साथ टोल फ्री नंबर भी जारी
स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्राधिकरण ने टोल फ्री नंबर 18001029574 भी जारी किया है। नागरिक मोबाइल एप के अलावा इस नंबर पर फोन करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐपल और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
‘नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट’ एप ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि स्ट्रीट लाइट से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना एप या टोल फ्री नंबर के माध्यम से दें, ताकि समस्या पर जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *