गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल के 5 और संदिग्ध पकड़े:बम बनाने की कोशिश में थे; 14 दिन पहले 8 आतंकी पकड़े गए थे


गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कादीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खाली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन कार्डिया के रूप में हुई है। इन्हें मेहसाणा जिले के कढ़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट आरएम भाटिया के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 जुलाई तक ATS की हिरासत में भेज दिया गया। इससे 3 जुलाई को जैश से जुड़े 8 संदिग्धों को पकड़ा गया था। इनसे पूछताछ के बाद इनके नामों का खुलासा हुआ। पकड़े गए आतंकी बम बनाने की कोशिश में थे सरकारी वकील पीआर दंतनी ने बताया कि ATS ने कोर्ट को जानकारी दी कि आरोपियों में से एक ने टाइम बम बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, उनका यह प्रयोग असफल रहा। पुलिस को अभी बम बनाने का सामान और उर्दू में लिखी जैश-ए-मोहम्मद की लिटरेचर बरामद करनी है। दंतनी के अनुसार, ATS यह पता लगाना चाहती है कि बम बनाने का सामान कहां से लाया गया और उसे कहां छिपाया गया था। साथ ही, जिहादी किताबें कहां से मिलीं। उन्हें कहां रखा गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *