![]()
लखनऊ के सआदतगंज इलाके में घर के बाहर शराब पीने का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने पहले गाली-गलौज कर मारपीट की और बाद में देर रात घर पर पथराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सआदतगंज के बावली चौकी क्षेत्र निवासी मुस्कान गौतम ने बताया रविवार देर रात वह कूड़ा फेंकने घर से बाहर निकली थीं। तभी कुछ युवक उनके घर के बाहर शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनकी मां को धक्का देकर गिरा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे आरोपी दोबारा लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर हमला करने की नीयत से पहुंचे। दरवाजा न खोलने पर उन्होंने घर पर पथराव किया और दहशत फैलाकर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने स्थानीय निवासी पंकज यादव, विशाल यादव, अक्षय सोनकर, रितिक रावत और शुभम विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पंकज यादव, विशाल यादव और अक्षय सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
Source link
घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर पथराव:बुजुर्ग मां को धक्का दिया, आरोपियों ने जमकर मचाया उत्पात