ग्रेटर नोएडा में केले के गोदाम में आग:दमकल ने बुझाई, एक ऑटो भी जलकर राख


ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर में आज तड़के केले के एक गोदाम में आग लग गई। 3 जून 2026 को सुबह लगभग 3:15 बजे हुई इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया और गोदाम के बगल में खड़ा एक ऑटो भी आग की चपेट में आ गया। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस को तुगलपुर हल्द्वाना स्थित केले के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क यूनिट की फायर सर्विस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। सहायता के लिए ग्रेटर नोएडा इकोटेक फास्ट एक्सप्रेसवे से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गोदाम मैनपुरी निवासी सुरेंद्र यादव का था। आग से गोदाम में रखा केले का लाखों का सामान नष्ट हो गया। गोदाम के ठीक बगल में खड़ा एक ऑटो भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *