![]()
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में रामगढ़ताल में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली। मॉर्निंग वॉकर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताल से लाश बाहर निकलवाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। थोड़ी ही देर बाद एक परिवार कैंट थाने एक महिला पहुंची, उसने पति के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने उसे लेकर मोर्चरी गई। जहां महिला ने शव की पहचान करते हुए बताया कि मेरे पति रोहित साहनी हैं। वह घर से नाराज होकर 3 दिन पहले निकले थे। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर तुर्कलानी टोला में रोहित साहनी अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी पिंकी साहनी और दो बच्चे 12 साल का रोहन और 10 साल का साहिल है। पिंकी ने बताया कि रोहित घर पर ही सिलाई का काम करते थे। उन्होंने घर के अंदर एक कमरे में मशीन लगाई थी। गुरुवार शाम को पति से नोक-झोंक हो गई थी। इसके बाद वह घर से नाराज होकर कहीं चले गए। उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था। हमलोग रिश्तेदारी और अन्य जगहों पर उनकी तलाश कर रहे थे। लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चला। इसी बीच शनिवार सुबह रामगढ़ताल में एक लाश मिलने की सूचना मिली। कैंट पुलिस से संपर्क किया गया। मोर्चरी में शव जाकर देखी तो मेरी पति का था। रिश्तेदार पर लगाया आरोप मौत की सूचना के बाद से ही परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंकी ने आरोप लगाया है कि पति की मौत के पीछे साढ़ू का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। कहीं कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
Source link
गोरखपुर रामगढ़ताल में टेलर मास्टर की लाश मिली:पत्नी से लड़ाई की, 3 दिन घर नहीं आया, मौत की खबर पहुंची तो मचा कोहराम