दो डीसीएम की आमने-सामने टक्कर में ड्राइवर की मौत:कौशांबी में 45 मिनट केबिन में फंसा रहा, कानपुर से प्रयागराज जा रहा था


कौशांबी में मंगलवार रात करीब 10 बजे दो डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा राधे कृष्णा होटल के सामने पार्किंग के पास हुआ। टक्कर के बाद पाइप लदे डीसीएम का चालक नईम अहमद केबिन में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद केबिन काटकर शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद दूसरे डीसीएम का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया हाईवे का है। देखिए 2 तस्वीरें… पाइप लदे डीसीएम का चालक केबिन में फंसा बताया गया कि पाइप लदा डीसीएम प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा था। केसरिया में राधे कृष्णा होटल के सामने उसकी दूसरे डीसीएम से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक नईम अहमद निवासी फिरोजाबाद केबिन में फंस गया। हादसे में डीसीएम का परिचालक आर्यन, निवासी फिरोजाबाद, सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी प्रयास के बाद नईम को केबिन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे चालक की तलाश में जुटी पुलिस हादसे के बाद दूसरा डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नईम अहमद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की पहचान और तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *