![]()
गोरखपुर में जाफरा बाजार स्थित सब्जपोश हाउस मस्जिद में ‘बुजुर्गों के अकीदे’ किताब पर ओपन बुक कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़ाई को समझ आधारित बनाना और युवाओं को किताबों से जोड़ना रहा। मस्जिद के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने बताया कि ओपन बुक परीक्षा प्रणाली छात्रों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने और ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई से सोचने की क्षमता, शब्द भंडार और व्यक्तित्व का विकास होता है, जिससे जीवन में सही दिशा मिलती है। आयोजन में इन लोगों की रही अहम भूमिका
कार्यक्रम के आयोजन में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी, आसिफ महमूद, मुजफ्फर हसनैन रूमी और नेहाल अहमद की प्रमुख भूमिका रही। इसी क्रम में अकबरी जामा मस्जिद के बाहर अहमदनगर चक्शा हुसैन क्षेत्र में दीनी सवाल-जवाब की महफिल का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद
महफिल में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने अवाम के सवालों का जवाब शरीअत के अनुसार दिया। इस दौरान सैफ, तालिब, आरिफ, कासिद इस्माईली, फैजान, महफूज, असजिद और उवैस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Source link
गोरखपुर में हुआ ओपन बुक कॉम्पिटिशन:छात्रों ने लिया भाग, पढ़ाई-किताबों से जुड़ाव पर रहा फोकस