![]()
गोरखपुर के सेंट पॉल्स स्कूल में रविवार को देर शाम “अराउंड द वर्ल्ड इन अ डे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के आयुक्त अनिल धिंगरा (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत परिचयात्मक वीडियो से हुई, जिसके बाद छात्रों ने भव्य परेड प्रस्तुत की। परेड के माध्यम से “एकता में विविधता” का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने किया, जिससे मंच संचालन में आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला। 10 देशों की संस्कृति पर आधारित नृत्य ने मोहा मन कार्यक्रम में नेपाल, इटली, यूएई, फ्रेंच पॉलिनेशिया, नॉर्वे, कोलंबिया, जॉर्जिया, मैक्सिको, ग्रीस और दक्षिण कोरिया की संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए गए। रंग-बिरंगी वेशभूषा और संगीत के साथ प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। विद्यालय परिसर में विभिन्न देशों के स्टॉल लगाए गए, जहां विद्यार्थियों और निर्णायकों ने भ्रमण कर अलग-अलग संस्कृतियों, परंपराओं और खानपान के बारे में जानकारी ली। यह गतिविधि दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। ‘यूनिटी डांस’ ने दिया वैश्विक एकता का संदेश अंतराल के बाद छात्रों ने “यूनिटी डांस” प्रस्तुत किया, जिसमें विश्व एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. अमरीश चंद्रा ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। निर्णायकों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी निर्णायकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के समन्वय की सराहना की गई।
Source link
गोरखपुर में हुआ ‘अराउंड द वर्ल्ड इन अ डे’ कार्यक्रम:छात्रों ने 10 देशों की संस्कृति पेश कर जीता दिल, आयुक्त अनिल धिंगरा रहे मुख्य अतिथि