ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार रेंज रोवर पलटी:पेड़ से टकराई कार, टायर निकला; दो युवक बाल-बाल बचे


ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार रेंज रोवर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सूरजपुर थाना क्षेत्र में ओमिक्रोन थर्ड के सामने हुआ, जहां कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, कनिष्क सिरोही अपने एक दोस्त के साथ रेंज रोवर कार से बेनेट यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई। दोनों युवक सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। हादसा इतना भीषण था कि कार का एक टायर अलग होकर दूर जा गिरा और सभी शीशे टूट गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद वह पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *