![]()
गोरखपुर में गर्मी और उमस ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप निकल रही है। हवा में नमी की मात्रा 62 प्रतिशत से अधिक होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस की वजह से गर्मी का एहसास इससे कहीं ज्यादा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन बढ़ने के साथ धूप और तेज होगी। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तेज धूप और नमी के कारण दोपहर के समय लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। बुधवार से राहत मिलने के संकेत मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि लगातार गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को बुधवार से राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाने शुरू होंगे और जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा और आंधी चलने की भी संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी। इसके असर से बादल बनने और बारिश की स्थिति मजबूत होगी। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिन की गर्मी के साथ रात में महसूस हो रही उमस से भी लोगों को राहत मिलेगी। आठ दिनों से 38 डिग्री से ऊपर बना हुआ है पारा गोरखपुर में जून की शुरुआत से ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। पिछले आठ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। 2 और 3 जून को सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, जब तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बीच-बीच में मामूली गिरावट आई, लेकिन उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। 3 तस्वीरें देखिए… पिछले 8 दिनों का तापमान
Source link
गोरखपुर में सुबह से तेज धूप- साफ आसमान:62% से ज्यादा नमी ने बढ़ाई परेशानी; बुधवार से बदल सकता है मौसम