गोरखपुर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती होगी:जर्जर तार बदलने और सड़क चौड़ीकरण का काम होगा, जानें कब-कहां रहेगा शटडाउन


गोरखपुर के कई इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत निगम की ओर से मरम्मत, जर्जर तार बदलने और विकास कार्यों के चलते अलग-अलग उपकेंद्रों के फीडरों पर शटडाउन लिया गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले से जरूरी काम निपटाने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके। मरम्मत और तार बदलने का काम
खोराबार उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी दिव्यनगर और सिंघड़िया फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जर्जर तारों को बदला जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बक्शीपुर क्षेत्र में 5 घंटे की कटौती
सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली बाधित रहेगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दीवान बाजार, अलीनगर, जटाशंकर, मान चौराहा और बक्शीपुर फीडर से जुड़े इलाकों में आंशिक कटौती होगी। राप्तीनगर में सीएम ग्रिड योजना का असर
सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों के कारण राप्तीनगर क्षेत्र में भी शटडाउन रहेगा। राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र के रामजानकी नगर, दूरदर्शन और फेज थर्ड फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं करीमनगर और रेल विहार क्षेत्रों में भी इसी समय आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की अपील
विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कटौती अवधि को देखते हुए पानी भरने सहित सभी जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी न हो। कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *