![]()
गोरखपुर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली री-नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के अनुसार, सामान्य दिनों में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक खुलने वाली भारी वाहनों की नो-एंट्री 21 जून को नहीं खोली जाएगी। भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परीक्षार्थी और पैरेंट्स के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने अपील की है कि परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों के लिए निकलें और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें। इस तरह किया गया है डायवर्जन – रेलवे रोडवेज बस डिपो से लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें आवश्यकता के अनुसार विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज और टीपी नगर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। – अग्रसेन तिराहा से जुबली तिराहा और बक्शीपुर चौराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल, कचहरी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
– अम्बेडकर चौराहा से तम्कुही तिराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो को आवश्यकता के अनुसार अम्बेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन छात्रसंघ भवन मार्ग से आगे बढ़ सकेंगे। यहां पार्क कर सकेंगे वाहन
– एडी टावर के पास पार्किंग व्यवस्था (विजय चौक के पास) – एसबीआई बैंक के अंदर पार्किंग व्यवस्था
– पवित्र विवाह स्थल पार्किंग (अग्रसेन तिराहा के पास) – कचहरी क्लब के अंदर पार्किंग व्यवस्था (टाउनहाल तिराहा के पास)
– विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के बगल खाली जमीन में पार्किंग व्यवस्था – माड़वाड़ी इंटर कॉलेज बक्शीपुर के सामने पार्किंग व्यवस्था
Source link
गोरखपुर में री-नीट परीक्षा में डायवर्जन:बदले रास्ते से गुजरेंगे भारी वाहन, शहर में 6 स्थानों पर की गई पार्किंग व्यवस्था