गोरखपुर में बारिश:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल,कल भी बरसात के आसार


गोरखपुर में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। बारिश और ठंडी हवा के कारण लोगों को कई दिनों बाद राहत मिली है। छुट्टी होने की वजह से कई लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। वहीं, जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग छाता और रेनकोट लेकर निकले। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। इसलिए अगले दो दिनों तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन लगातार पानी बरसने से शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो कई सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर सकता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *