गोरखपुर में दोपहर में गर्मी से हालत खराब:तेज रफ्तार गर्म हवाओं से लू जैसी स्थिति बनी, 22 जून तक मानसून के आसार


गोरखपुर में गुरुवार को सुबह से ही निकली तेज धूप से लोगों का हालत खराब है। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज रफ्तार में गर्म हवाओं के चलने से लू जैसी स्थिति बनी हुई थी। बाहर निकलने वाले लोग खुद को दुपट्टा, छाता, टोपी और अन्य चीजों से ढंक कर निकलते हुए नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार प्री मानसून गतिविधियों के एक्टिव होने की वजह हवा में नमी बन रही है। जिसकी वजह से धूप निकलने के बाद उमस और चिपचिपाहट महसूस की जा रही। 20 से 22 जून के बीच दस्तक देगा मानसून
पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और यूपी-बिहार बॉर्डर के पास तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, गोरखपुर और आसपास के जिलों में 20 से 22 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून आने से पहले मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। तेज हवाएं चलेंगी, बादल बढ़ेंगे और बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। मानसून की बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लंबे समय से जारी उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। पूर्वी यूपी में 20 से 22 जून, मध्य यूपी में 20 से 23 जून और पश्चिमी यूपी में 22 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम अनुकूल रहा तो 25 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो सकता है। देखिए तस्वीरें… पिछले 5 सालों में ज्यादातर देरी से आया मानसून
गोरखपुर में मानसून पहुंचने का सामान्य समय 18 से 20 जून के आसपास माना जाता है, लेकिन पिछले वर्षों में मानसून की एंट्री ज्यादातर देरी से हुई है। 2025: मानसून 25 जून को पहुंचा था, करीब 5 दिन देरी से।
2024: मानसून 26 जून को आया था, करीब 6 दिन की देरी हुई।
2023: मानसून ने 26 जून को दस्तक दी थी, करीब 6 दिन लेट रहा।
2022: मानसून 30 जून को पहुंचा था, जो पिछले वर्षों में सबसे देरी से आने वालों में शामिल रहा।
2021: मानसून 14 जून को ही पहुंच गया था और लोगों को समय से पहले राहत मिली थी। पिछले एक सप्ताह से गर्मी का असर जारी
गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और नमी के कारण लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में गिर सकता है तापमान
मानसून के करीब आने के साथ अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गोरखपुर का मौसम तेजी से बदल सकता है। मानसून की एंट्री के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। बारिश होने से तापमान नीचे आएगा और कई दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बादल, ठंडी हवाएं और बारिश गोरखपुर के मौसम को सुहाना बना सकती हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *