गोरखपुर में आज होगी B.ed और असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा:कुल 90 केंद्रों पर होगी CCTV से निगरानी, 43 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल


गोरखपुर में रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं का बड़ा दिन होगा। जिले में एक ही दिन दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा और असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा जिसमें 43 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 67 केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में गोरखपुर जिले के कुल 32,530 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। तीन जिलों के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय बना नोडल केंद्र बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जनपदों की जिम्मेदारी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय को इन तीनों जिलों के लिए नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया है। परीक्षा संचालन के लिए देवरिया और कुशीनगर में जनपद समन्वयकों की नियुक्ति की गई है, जो जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि प्रोफेसर विमलेश कुमार मिश्रा को नोडल समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर जिले के लिए डॉ. मनीष पांडेय को जनपद समन्वयक नियुक्त किया गया है। 23 केंद्रों पर होगीअसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा भी रविवार को आयोजित होगी। यह परीक्षा जिले के 23 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कराई जाएगी। इस परीक्षा में कुल 10,519 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर आयोग और जिला प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं। हर केंद्र पर रहेगी कड़ी निगरानी दोनों परीक्षाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या अव्यवस्था न हो सके। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी, जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य अधिकारियों को भी परीक्षा संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम दोनों परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *