![]()
गोंडा जिले में रविवार तड़के करीब एक बजे हुए सड़क हादसे में 16 वर्षीय युवक अब्दुल रहमान की मौत हो गई। हादसे में उसका 17 वर्षीय साथी अब्दुल रहीम घायल हो गया। इलाज के बाद उसे रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसा करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में चौरी चौराहा के पास गोंडा-लखनऊ मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज निवासी अब्दुल रहीम और अब्दुल रहमान स्कूटी से करनैलगंज से अपने घर लौट रहे थे। रविवार तड़के करीब एक बजे चौरी चौराहा के पास उनकी तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देखें, 3 तस्वीरें… स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान अब्दुल रहमान की मौत हो गई। वहीं अब्दुल रहीम को उपचार के बाद सुबह करीब 10:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद गोंडा-लखनऊ मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लग गई। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि हादसे में अब्दुल रहमान की मौत हुई है, जबकि अब्दुल रहीम घायल हुआ था, जिसे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बालपुर चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
Source link
गोंडा में सड़क हादसा, एक युवक की मौत:तेज रफ्तार स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दूसरा घायल