![]()
गोंडा में 42 पंचायत सहायकों की संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सहायकों ने पिछले तीन माह से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की थी। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने संबंधित विकासखंड अधिकारियों (बीडीओ) को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ जीडी जैन ने आज शनिवार सुबह 11 बजे विभागीय समीक्षा बैठक में इन सभी 42 पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इन सहायकों को कई बार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि कई पंचायत सहायक अपने ग्राम पंचायतों में कार्य करने के लिए उपस्थित ही नहीं होते थे। डीपीआरओ जीडी जैन के अनुसार, समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि 42 पंचायत सहायक तीन माह से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब इनकी संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुपस्थित रहने वाले सहायकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जांच में यह भी निकाल कर सामने आया है इन पंचायत सहायकों की ग्राम पंचायत में ना जाने के चलते ग्राम पंचायत का काफी सरकारी कार्य प्रभावित हुआ है और लगातार इन लोगों द्वारा मनमानी तरीके से विभागीय नियमों का भी उल्लंघन करके कार्य किया जा रहा था। संबंधित ब्लॉकों से भी इनको कई बार ब्लॉक अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया लेकिन फिर भी यह लोग अपनी कर शैली में सुधार नहीं ला रहे थे। ऐसे में अब लोगों की नौकरी खतरे में है जल्द ही इनकी संविदा भी समाप्त हो जाएगी।
Source link
गोंडा में लापरवाह 42 पंचायत सहायकों की नौकरी खतरे में:तीन माह से ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने पर कार्रवाई के निर्देश