![]()
कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर चौकी क्षेत्र स्थित झलकारी बाई वार्ड संख्या-3 के फत्तेपुर गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता मोनू वर्मा की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष उसे गंभीर हालत में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतका के मायके सरायनामू (थाना रौनाही) से परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर फरार हो गए। उनका दावा है कि मोनू के गले पर फंदा या दबाने के निशान तथा शरीर पर कई चोटों के निशान थे। दहेज में कार की मांग का आरोप मृतका के भाई मनोज वर्मा ने बताया कि मोनू की शादी वर्ष 2023 में फत्तेपुर निवासी आदर्श वर्मा से हुई थी। दंपती की करीब दो वर्ष की एक बेटी है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज लाने की बात कहकर मोनू के साथ मारपीट करता था और चार पहिया वाहन की मांग की जाती थी। दो दिन से नहीं हो पा रही थी बात मृतका की मां शारदा ने बताया कि पिछले दो दिनों से बेटी से बात नहीं हो पा रही थी। दामाद भी फोन नहीं उठा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे फोन कर बताया गया कि मोनू की तबीयत खराब है और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पति आदर्श वर्मा, ससुर देवी प्रसाद वर्मा, सत्यम वर्मा, प्रतिभा वर्मा और प्रतिमा वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज और दर्शननगर चौकी पर बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Source link
अयोध्या में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, गले और शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा, दहेज में कार की मांग का आरोप