त्योहारों को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया पैदल मार्च:ड्रोन से निगरानी, सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में पुलिस ने की गश्त


प्रयागराज में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। शनिवार को पुलिस कमिश्नर मनीष मोर्डिया ने डीसीपी सिटी सागर जैन और पुलिस फोर्स के साथ सिविल लाइंस समेत शहर के कई इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सभी डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी निगरानी पुलिस कमिश्नर ने त्योहारों के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करें। त्योहारों के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। ड्रोन से निगरानी, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की। साथ ही सड़कों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाली ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के चालान भी किए गए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करें। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश पुलिस कमिश्नर ने सभी पुलिस अधिकारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता बनाए रखने और सड़कों पर यातायात सुचारु रखने पर जोर दिया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *