![]()
गोंडा जिले में यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी कतारों को देखते हुए जिला कृषि विभाग ने गोंडा जिले में खाद की उपलब्धता का आधिकारिक डेटा आज शनिवार जारी किया है। विभाग ने किसानों से लाइन न लगाने की अपील की है, क्योंकि जिले में पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध है। शनिवार दोपहर 1 बजे जिला कृषि विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गोंडा जिले की साधन सहकारी समितियों पर 1144 एमटी यूरिया खाद उपलब्ध है, जिसका वितरण किया जा रहा है। इसी तरह, निजी दुकानों पर 12477 एमटी खाद मौजूद है और उसका भी वितरण जारी है।
आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 1228 एमटी HURL यूरिया खाद गोंडा पहुंच चुकी है। इसे जिले के 16 विकासखंडों की 117 अलग-अलग दुकानों पर बिक्री के लिए भेजा जा रहा है। इस खेप के पहुंचने के बाद गोंडा में कुल 3649 एमटी यूरिया खाद उपलब्ध हो जाएगी।
गोंडा के जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को इफको कंपनी की 1589 एमटी यूरिया खाद और आने वाली है, जिसे साधन सहकारी समितियों पर वितरण के लिए भेजा जाएगा। इस अतिरिक्त खेप के पहुंचने पर गोंडा में कुल 5238 एमटी यूरिया खाद उपलब्ध हो जाएगी। अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है और लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्षमता से अधिक यूरिया खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसान बेवजह सुबह से शाम तक साधन सहकारी समितियों पर लाइन लगा रहे हैं। फर्जी अफवाह के चक्कर में किसान न पड़े किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी लगातार गोंडा यूरिया खाद पहुंच रही है।
Source link
गोंडा पहुंची 1228 एमटी HURL यूरिया खाद:समितियों, निजी दुकानों पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध; किसान लाइन न लगाएं