ओडिशा में ATM को थार से बांधकर उखाड़ा, VIDEO:घसीटने लगे तो रस्सी टूटी, 3 चोर मिलकर मशीन नहीं उठा पाए; बिना कैश निकाले छोड़कर भागे


ओडिशा के बालासोर जिले के तुड़ीगड़िया बाजार में फिल्मी तरीके से ATM लूटने की घटना सामने आई है। तीन से चार बदमाश शुक्रवार रात करीब 2 बजे काले रंग की महिंद्रा थार SUV से इंडिया1 एटीएम कियोस्क आए। उन्होंने कियोस्क का दरवाजा तोड़ा और ATM को रस्सी से थार में बांधकर उखाड़ लिया। फिर ATM को सड़क पर घसीटते हुए ले जाने लगे, लेकिन रस्सी टूट गई। चोरों ने मशीन को उठाकर गाड़ी में रखने की कोशिश की लेकिन मशीन इतनी भारी थी कि उनसे नहीं उठ पाई। इसके बाद उन्होंने मशीन को फिर गाड़ी से बांधकर आगे घसीटा। सुनसान जगह पर पहुंचकर आरोपियों ने ATM को तोड़कर उसमें रखा कैश निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पुलिस के मुताबिक, ATM से एक भी रुपये की चोरी नहीं हुई। आखिरकार बदमाश क्षतिग्रस्त ATM को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। 7 विजुअल्स के जरिए देखिए पूरी घटना…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *