बरेली में एक्सीडेंट में महिला की मौत:पैदल जा रही थी, बाइक ने टक्कर मारी, अस्पताल में तोड़ा दम


बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 8 बजे नैनीताल रोड पर अनिल शहीद गेट के पास हुए सड़क हादसे में 50 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बिहारीपुर निवासी संगीता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 23 साल का कार्तिक वैश्य अपनी बाइक से भोजीपुरा स्थित श्री राममूर्ति हॉस्पिटल जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पैदल चल रही संगीता को बाइक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला और बाइक सवार दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया। संगीता की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल कार्तिक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इज्जतनगर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *