गाजियाबाद- 25 लाख की लूट, अफसरों ने 36 घंटे छिपाई:मेरठ के व्यापारी से बदमाशों ने पिस्टल के बल पर की लूट, एक्सप्रेस वे पर कानून व्यवस्था चौपट


गाजियाबाद में व्यापारी के बेटे से बदमाशों ने पिस्टल के पर 24.85 लाख रुपये की लूट कर ली। यह घटना दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात को हुई। जहां स्कार्पियो सवार बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी को ओवरटक कर लिया। गाजियाबाद पुलिस इस मामले को 36 घंटे तक छिपाई रही। साथ ही अधिकारी मौके पर भी नहीं पहुंचे। मामला लखनऊ तक गूंजा। अब पुलिस सीसी टीवी के आधार पर जांच कर रही है, जिसमें संदेह के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार रात की है घटना मेरठ के लोहिया नगर थानाक्षेत्र स्थित अली बाग निवासी नईमुद्दीन एक्सप्रेसवे के निकट डिकौली में कचरा प्रोसेसिंग की फैक्ट्री चलाते हैं। नईमुद्दीन का बेटा गिल्लमान भी अपने पिता के साथ इसकी देखरेख करते हैं, गिल्लमान अपने चचेरे भाई समद और साथी सलीम के साथ शुक्रवार रात को थार से दिल्ली जा रहे थे। गिल्लमान के पास 24.85 लाख रुपए थे, जो उन्हें दिल्ली जाफराबाद में रहने वाले अपने पार्टनर गयूर को देने थे। गिल्लमान ने बताया कि जैसे ही वह हाईटेक कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आई स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करते हुए गाड़ी को रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल तानते हुए कहा कि हमारी लड़की गायब है, उसका अपहरण करके ले जा जा रहो। और थार गाड़ी की तलाशी की बात कही। जिसके बाद हथियारों के बल पर थार में रखा 24.85 लाख रुपए कैश लूट लिया। वहीं बदमाशों ने व्यापारी गिल्लमान की कनपटी पर पिस्टल रख दी और गोली मारने की धमकी दी। जबकि चचेरे भाई समद को बदमाशों ने पिस्टल की बट मारी। बदमाश 24.85 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर कानून व्यवस्था को चुनौती वेव सिटी थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने जिस बेखौफ अंवज में वारदात की। बताया गया कि बदमाशों ने 4 से 5 किमी तक पीछा कर व्यापारी की थार को रुकवाया। वेव सिटी सर्किल में बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं। इसी वेव सिटी सर्किल के क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में बेखौफ बदमाश 6 मई 2006 को भी हाईवे पर फायरिंग कर कैश वैन लूटकर फरार हो गए थे। अब फिर एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मेरठ निवासी व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक गाड़ी रिकवर कर ली गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *