![]()
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बोलपुर के वार्ड नंबर 12 में त्रिशूलपट्टी के मिलपट्टी इलाके में हुई। मृतक की पहचान चंदन भल्ला के तौर पर हुई है, जो तमल भल्ला के बेटे थे। वे बोलपुर के वार्ड नंबर 11 में बूथ नंबर 202 के बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद दो अज्ञात युवक जिनके चेहरे ढके हुए थे। वे मोटरसाइकिल पर भागते हुए देखे गए। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।
Source link
भास्कर अपडेट्स:पश्चिम बंगाल- बीरभूम में बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट की गोली मारकर हत्या