गंगा बैराज में तेज रफ्तार SUV दीवार में घुसी, 5-घायल:हादसे में कार के खुले एयरबैग, उन्नाव से लौटने के दौरान हुआ एक्सीडेंट


गंगा बैराज में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर दीवार में जा घुसी। घटना के दौरान एयरबैग खुलने से कार में बैठे पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा। साथ ही कार को क्रेन की मदद से घटनास्थल से हटाकर थाने पहुंचाया। अटल घाट के पास हुआ एक्सीडेंट काकादेव निवासी अर्जुन अपनी एसयूवी कार से दोस्तों के साथ उन्नाव गए थे। जहां से बुधवार सुबह करीब सात बजे लौटते वक्त रास्ते में अटल घाट की ओर से जैसे ही कार करबला की ओर मुड़ी। कार अनियंत्रित होकर अटल घाट के पास दीवार में जा घुसी। इस दौरान कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसके एयरबैग खुल गए। हादसे में अर्जुन समेत उनके दोस्त काकादेव निवासी अक्षत, आरूष और रावतपुर संचित व सत्यार्थ मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने आरूष के हाथ में फ्रैक्चर बताया। जहां से इलाज कराकर सभी अपने घर चले गए। कोहना थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि गनीमत ये रही कि हादसे में हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हादसे में घायल पांच लोग इलाज कराकर घर चले गए है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *