गंगा दशहरा पर राम मंदिर में होगा प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव:राम परिवार समेत सभी विग्रहों का होगा दिव्य अभिषेक, महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा ध्वजारोहण समारोह


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम परिवार, परकोटे के छह मंदिरों और शेषावतार मंदिर में स्थापित विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को लेकर भव्य आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 26 से 29 मई तक तीन दिवसीय उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं और मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गंगा दशहरा पर शुरू होंगे विशेष अनुष्ठान पांच जून 2025 को ज्येष्ठ शुक्ल दशमी यानी गंगा दशहरा के दिन राम परिवार व अन्य मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। इस बार ज्येष्ठ मास और अधिक मास की युति के कारण पंचांग अनुसार गंगा दशहरा 26 मई को पड़ रहा है। इसी आधार पर ट्रस्ट ने उत्सव की तिथि तय की है। 26 मई को प्रातःकाल से विशेष अनुष्ठान शुरू होंगे। राम परिवार के अलावा गणपति, भगवान शिव, मां अन्नपूर्णा, मां दुर्गा, भगवान सूर्य, हनुमान जी और शेषावतार लक्ष्मण जी के विग्रहों का पंचामृत और दिव्य औषधियों से अभिषेक-पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम इस बार कोर्ट यार्ड के बजाय राम मंदिर के उत्तर दिशा में स्थित जगद्गुरु रामानुजाचार्य प्रवेश द्वार के निकट आयोजित होगा। साध्वी ऋतम्भरा करेंगी ध्वजारोहण 29 मई को मां दुर्गा मंदिर में विशेष ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख चेहरा रहीं साध्वी साध्वी ऋतम्भरा ध्वजारोहण करेंगी। ट्रस्ट ने इस आयोजन को केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। महिला अतिथियों के साथ आने वाले पुरुष परिजनों के लिए अलग प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है। रामनगरी में होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह दिखाई दे रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *