खेत में गिरी कार में लगी आग:मुज़फ्फरनगर में चालक ने कूदकर बचाई जान, गाड़ी जलकर खाक


मुज़फ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई। इसके बाद कार में आग लग गई, हालांकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना रविवार सुबह करीब 6:45 बजे की है। लालूखेड़ी गांव निवासी हिमांशु पुत्र सुरेश पाल अपनी टाटा नेक्शन कार से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक गहरे खेत में जा गिरी। खेत में गिरने के बाद हिमांशु ने कार को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी फंस गई। इसी दौरान कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। आग की लपटें तेज होते देख हिमांशु ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह नष्ट हो गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *